रांची, अप्रैल 28 -- रांची, संवाददाता। एचईसी के नए कार्मिक निदेशक के रूप में प्रभार ग्रहण करने वाले केके घोष से मंगलवार को हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। बैठक में यूनियन ने प्रबंधन को सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर एचईसी का उत्पादन बाधित नहीं होने दिया जाएगा। यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने कार्मिक निदेशक का स्वागत करते हुए कहा कि यूनियन एचईसी को चलाने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि एचईसी का चक्का चलेगा तो कामगारों और उनके परिवारों की रोजी-रोटी भी चलेगी। इसी सोच के साथ यूनियन औद्योगिक शांति बनाए रखने और उत्पादन जारी रखने के लिए प्रबंधन को हरसंभव सहयोग देगी। यह भी पढ़ें- टीएसएफ प्रबंधन और यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की सुविधा पर चर्चा लीलाधर सिंह ने कहा कि स्वागत बैठक होने के कारण व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.