वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। रिश्वत लेने में पकड़े गए अवर अभियंता नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण यादव के कई कारनामे सामने आ रहे हैं। एक साल पहले जेई ने पीड़ित उपभोक्ता से कमर्शियल कनेक्शन जारी करने के नाम पर 25 हजार रुपये की वसूली की थी। यह खुलासा खुद पीड़ित उपभोक्ता ने रविवार किया है। उपभोक्ता ने बताया कि मंडुवाडीह क्षेत्र में लोन लेकर लॉन्ड्री खोली थी। लॉन्ड्री चलाने के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया। नियमानुसार सारे दस्तावेज लगाए। जांच में सभी दस्तावेज सही मिले। इसके बाद भी जेई कनेक्शन जारी नहीं कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने 25 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने बताया कि बिना कनेक्शन के लॉन्ड्री संचालित करने में दिक्कत आ रही थी। बैंक का लोन चुकाने में देरी हो रही थी। इसलिए मजबूरन पैसा देना पड़ा। इसके बाद जाकर कनेक्शन मिला। पीड़ित ने आरोप लगा...