गुमला, जून 13 -- गुमला, संवाददाता। सिसई में आयोजित विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम के बाद डीसी दिलेश्वर महतो ने शनिवार को सिसई रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों व उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अस्पताल की जर्जर स्थिति निरीक्षण के क्रम में चिकित्सा प्रभारी ने डीसी को बताया कि अस्पताल का वर्तमान भवन काफी जर्जर हो चुका है। भवन की छत के हिस्से टूटकर गिर रहे हैं। जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित होने से बचाने के लिए अस्पताल को समीपवर्ती भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कंडम घोषित करने के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए ड...