आगरा, मार्च 20 -- सीएसआर जिम्मेदारी के तहत एचडीएफसी एएमसी ने वृंदावन के रामकृष्ण चेरिटेबल हॉस्पिटल में उन्न्त रेडियोथेरेपी इकाई की स्थापना में मदद की है। एमडी व सीईओ नवनीत मुनोट ने बताया कि हॉस्पिटल में नए ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में उत्तर भारत के मरीज़ों के लिए कैंसर के उन्नत इलाज की सुलभता बढ़ेगी। यह पहल कैंसर के बेहतर इलाज और परिवारों पर पड़ने वाले वित्तीय और भावनात्मक बोझ को कम करने में मदद करेगी। ब्लॉक में दो रेडियोथेरेपी बंकर, एक ब्रैकीथेरेपी बंकर, एक सीटी सिम्युलेटर, ओपीडी कमरे, एक डे-केयर यूनिट, ट्यूमर बोर्ड सुविधाएं, नर्स स्टेशन, कॉन्फ्रेंस रूम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...