छपरा, जनवरी 29 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल में संचालित एसएनसीयू बेड की संख्या 14 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।नए एमसीएच भवन में शिफ्ट होने के बाद अब प्रसव से लेकर नवजात की गहन देखभाल तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। जन्म के समय कमजोर, समय से पूर्व जन्मे या गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नवजात शिशुओं को यहां ऑक्सीजन सपोर्ट, इनक्यूबेटर, फोटोथेरेपी समेत अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका सीधा असर शिशु मृत्यु दर में कमी के रूप में देखा जा रहा है। पहले इलाज के लिए भटकते थे परिजन एसएनसीयू इंचार्ज ज्योति आइजक ने बताया कि जिले में पहले सरकारी स्तर पर ऐसी उन्नत नवजात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण कई बार शिशुओं को इलाज के अभाव में जान गंवानी पड़ती थी। अब सदर अस्पताल में एसएनसीयू की सुविधा मिलने से परिजनों को नि...