नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, दिल्ली और हरियाणा वाले आसानी से पहुंच सकेंगे नोएडा एयरपोर्ट
नोएडा, अगस्त 6 -- यमुना पुश्ते पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा होते हुए एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह करीब 50 किलोमीटर लंबा बनेगा। यह आठ लेन का होगा। इसे बनाने में चार हजार करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। बुधवार को इसका रूट तय कर लिया गया। इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा एयरपोर्ट सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा। इसका रूट तय कर बुधवार को प्राधिकरण को भेजा गया। इसका निर्माण एनएचएआई करेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर-94 से यमुना सिटी के सेक्टर-23एच तक बनेगा। करीब 50 किलोमीटर में से नोएडा का हिस्सा 27 किलोमीटर का होगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से बनना शुरू होगा। हालांकि, अभी इसे सेक्टर-94 से ही बनाया जाएगा। मेरठ एक्सप्रेसवे से कालिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.