लखनऊ, जनवरी 30 -- आरसीएस-उड़ान में यूपी ने दिखाया दम - प्रदेश की विमानन नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान, नॉन-प्रायोरिटी एरिया श्रेणी में यूपी देश में अव्वल - एयर कार्गो में पांच गुना उछाल, एमएसएमई व निर्यात को मिले नए पंख -जेवर एयरपोर्ट सहित नए हवाई अड्डे यूपी को बना रहे विमानन हब लखनऊ, प्रमुख संवाददाता रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस-उड़ान) के तहत उत्तर प्रदेश को 'मोस्ट प्रोएक्टिव स्टेट' का राष्ट्रीय अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान नॉन-प्रायोरिटी एरिया श्रेणी में दिया गया है, जिसमें देश के वे राज्य शामिल हैं, जो न तो पर्वतीय हैं और न ही उत्तर-पूर्व क्षेत्र में आते हैं। मौजूदा समय यूपी में 16 एयरपोर्ट हैं जिनमें पांच इंटरनेशनल शामिल हैं। आरसीएस-उड़ान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश ने गैर-प्राथमिक राज्यों की श्रेणी में सब...