धनबाद, फरवरी 11 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बीबीएम कॉलेज में मंगलवार को भारत व झारखंड सरकार के सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमिता मंत्रालय की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। आइइडीएस के सहायक निदेशक सुजीत कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नए-नए उपक्रम स्थापित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कहा कि नए उपक्रम स्थापित करने की प्रक्रिया काफी सरल है। स्वरोजगार की दिशा में यह एक बेहतर कदम साबित हो सकता है। कार्यक्रम को एलडीएम अमित कुमार, जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार महतो, संयोजिका नीलु, डॉ. एपी भंडारी, अवकाशप्राप्त प्राध्यापक प्रो. सर्फुद्दीन आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मुकेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेट्सों ने भी भाग लिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.