खगडि़या, मार्च 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले में उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर सरकार व विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं व महिलाओं को सरकार एक बेहतर सौगात दे रही है। उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के लिए नए लक्ष्यों की घोषणा की गई है । इस वर्ष खगड़िया जिले से 138 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें अपना नया उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से 10 लाख तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। इस योजना के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को अधिकतम दस लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकें। सरकार व विभाग का क्या है लक्ष्य निर्धारित: उद्योग महाप्रबंधक परिधि विदिशा ने बताया...