मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मुजफ्फरनगर जालौन नगर पालिका से रिलिव होकर मुजफ्फरनगर नगर पालिका में आए नए ईओ पवन कुमार को अभी चार्ज नहीं मिल पाया है। चेयरपर्सन के बाहर होने के कारण उन्हें नगर पालिका का चार्ज नहीं मिला है। पवन कुमार के द्वारा योगदान आख्या नगर पालिका के मैन आफिस में सौंपी है। अभी मुजफ्फरनगर नगर पालिका का चार्ज ईओ डा. प्रज्ञा सिंह पर ही है। उनके द्वारा जनगणना का महत्वपूर्ण कार्य देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- नए ईओ ने मैन ऑफिस में दी योगदान आख्या, अभी नहीं मिला चार्जडा. प्रज्ञा सिंह का कार्यकाल मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में डा. प्रज्ञा सिंह ने 16 फरवरी 2024 में ईओ के पद पर ज्वाईन किया था। मुजफ्फरनगर में उनका कार्यकाल काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित डलावघरों को बड़ी सख्ती के साथ बंद क...