नई दिल्ली, जुलाई 21 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियां अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। इनका कद भी तेजी से ऊपर उठ रहा है। इस लिस्ट में यामाहा भी तेजी से आगे बढ़ रही है। जापान में इसका एक नया डिजाइन रजिस्ट्रेशन सामने आया है जिसमें यामाहा का इलेक्ट्रिक स्कूटर दिख रहा है जो प्रोडक्शन के लिए तैयार लगता है। हालांकि, यह मॉडल ब्रांड की मौजूदा लाइन-अप में किसी भी मॉडल से मेल नहीं खाता, लेकिन इसका ओवरऑल शेप Ray ZR 125 से इंस्पायर्ड है। इसके मैकेनिकल लेआउट में कुछ खास बदलाव नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके भारतीय बाजार में आने को लेकर अभी कोई डिटेल नहीं आई है। स्वैपेबल बैटरी से लैस होगा ई-स्कूटरडिजाइन रजिस्ट्रेशन से पता चलने वाली सबसे अहम जानकारी स्कूटर का ड्राइवट्रेन है। यामाहा एरोक्स-ई के उलट, जिसमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल होता है, इ...