अलीगढ़, अगस्त 15 -- यूपी के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने नए प्रेमी और पति की मदद से पुराने प्रेमी की हत्या कर दी। इस मामले में तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि हरदुआगंज क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी के साथ अब आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार दो मई को माछुआ नहर पुल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम में सिर व शरीर में चोटों में मौत होना पाया गया। युवक की शिनाख्त खैर क्षेत्र के गांव सहरोई निवासी अमित पुत्र स्व. कमल सिंह के रूप में हुई। पता चला कि अमित जवां क्षेत्र में गांव रामपुर में रहकर मजदूरी करता था। गांव के लोगों से पूछताछ, अमित के फोन की सीडीआर के आधार पर पु...