प्रयागराज, अप्रैल 28 -- नए आयकर अधिनियम 2025 को लेकर विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। प्रधान आयकर आयुक्त मानस मेहरोत्रा के निर्देशन में मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में आयोजित 'फिजिकल आउटरीच कैंपेन ऑन द न्यू इनकम टैक्स एक्ट एंड इनकम टैक्स फॉर्म्स' कार्यक्रम में करदाताओं और पेशेवरों को नए कानून और फॉर्म्स में हुए बदलावों की जानकारी दी गई। आयकर आयुक्त शिव कुमार राय (मुख्यालय) और अपर आयकर आयुक्त परिक्षेत्र-1 अतुल कुमार पांडेय की मौजूदगी में विशेषज्ञों ने एक अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम-2025 के प्रावधानों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता के रूप में सीए गौरव अग्रवाल ने बदलावों, नियमों और फॉर्म्स की संरचना को सरल तरीके से समझाया। संवाद सत्र में प्रतिभागियों ने नए कानून से जुड़े विभिन्न सवाल उठाए, जिनका विशेषज्ञों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.