आगरा, अप्रैल 24 -- एक अप्रैल से प्रभावी हुए नए आयकर अधिनियम के विषय में जागरूक करने के लिए आयकर विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को विभाग के संजय प्लेस स्थित परिसर में किया। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, सीए संस्थान आगरा चैप्टर एवं बार एसोसिएशन के सदस्यों को आईटीओ सत्येंद्र शाह के द्वारा पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम अनुपम कांत गर्ग ने नए प्रावधान के लाभ बताए। आईटीओ तरुण सिंह सैनी ने टीडीएस के नियमों में आए बदलाव को प्रस्तुत किया। संचालन रंजन सैनी ने किया। आभार लोकेश उप्रैती ने व्यक्त किया। मनोज बंसल, दीपेंद्र मोहन, अनिल वर्मा, संजय गोयल, सौरभ सक्सेना, राजकिशोर खंडेलवाल, अक्षय कुलश्रेष्ठ रहे। विभाग का प्रतिनिधित्व शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, हर्ष सिद्धार्थ गौतम, एसएस लोहान, अजय दुबे, सुशील ...