वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। आयकर विभाग की ओर से शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन में टीडीएस के संबंध में सेमिनार हुआ। आयकर अधिकारी टीडीएस अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव ने पहली अप्रैल 2026 से नए अधिनियम लागू होने और टीडीएस से सम्बन्धित प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीडीएस रिटर्न के संशोधन में समयसीमा को छह वर्ष से घटाकर दो वर्ष कर दिया गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों को टीडीएस रिटर्न दाखिल करते समय सावधानियां बताई गईं। इस दौरान प्रो. संजय, प्रो. केके सिंह, प्रो. रमाकान्त सिंह, प्रो. अनिल कुमार, डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, आयकर निरीक्षक राजेश कुमार, अमित कुमार गुप्ता, मोनिसा सेठ, प्रेमलता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.