गिरडीह, सितम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस द्वारा सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित सभागार में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अनुसंधानकर्ताओं (पुलिस निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक) को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला के दौरान एसपी डॉ बिमल कुमार ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को विस्तृत ब्रीफिंग की तथा नए कानूनों के अक्षरशः अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध अनुसंधान आधुनिक पुलिसिंग की रीढ़ है तथा किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत व तकनीकी चूक से बचते हुए न्यायालय में दोषसिद्धि...