नोएडा, मार्च 3 -- ग्रीन रिवर बफर जोन 823.7 हेक्टेयर में बनाने की तैयारी कई प्रजातियों के फूल और दुर्लभ पेड़-पौधे लगाए जाएंगे ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नया आगरा पर्यटन और मनोरंजन का केंद्र बनेगा। यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए बोटिंग और वॉकवे की सुविधा होगी। इसके लिए 823.7 हेक्टेयर में ग्रीन रिवर बफर जोन बनेगा। यहां कई प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल और दुर्लभ पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने विगत बोर्ड बैठक में 14480 हेक्टेयर में नए आगरा को बसाने के लिए मास्टर प्लान 2041 प्रस्तुत किया था। मास्टर प्लान के अनुसार नए आगरा शहर तीन चरणों में विकसित होगा। यह शहर-हरा भरा और मनोरंजन का हब बनेगा। यहां पर वेलनेस टूरिज्म (कल्याण पर्यटन) से जुड़ी गतिविधियां होंगी। योग, आयुर्वेदिक मसाज और उपचार से लोग शरीर और मन ...