नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- लैंड रोवर की फ्रीलैंडर ने नए रूप के साथ एक बार फिर वापसी की है। हालांकि, इस बार ट्विस्ट ये है कि फ्रीलैंडर ने लैंड रोवर मॉडल के तौर पर लौटने के बजाय, अब Chery-JLR जॉइंट वेंचर के तहत एक अलग प्रीमियम SUV ब्रांड के तौर पर वापसी की है। इसका पहला मॉडल चीन में एक दमदार इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर के तौर पर पेश किया गया है, जिसका प्रीव्यू कॉन्सेप्ट 97 (Concept 97) के जरिए दिखाया गया था। यह स्ट्रैटजी में एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि फ्रीलैंडर की नई लाइनअप पूरी तरह से नई एनर्जी वाली गाड़ियों पर फोकस करेगी, जिसमें JLR के डिजाइन और चैरी की EV टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। मल्टी पावरट्रेन को सपोर्ट करेगी फ्रीलैंडरनई फ्रीलैंडर SUV एक एडवांस्ड 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर तैयार की गई है। यह कई तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करेगी,...