नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- भारतीय ग्राहकों के बीच किआ की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी साइरोस एक समय खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, बिक्री उम्मीद के अनुसार नहीं रही। अब किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी साइरोस (Syros) का नया अवतार 'MY26' मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने इसे काफी नया लुक दिया है। इसके अलावा, ग्राहकों की जेब और पसंद का ख्याल रखते हुए कई नए वैरिएंट्स भी जोड़े हैं। सबसे खास बात यह है कि अब इसके प्रीमियम फीचर्स पहले से ज्यादा वैरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। नई साइरोस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये रखी गई है। किआ का लक्ष्य इस अपडेट के जरिए उन ग्राहकों को लुभाना है जो कम बजट में हाई-टेक फीचर्स वाली एसयूवी की तलाश में रहते हैं।कुछ ऐसी है डिजाइन डिजाइन की बात करें तो नई सायरस पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आती है। इसके...