नए अवतार में एंट्री की तैयारी कर रही किआ सोनेट, टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट; जानिए कितनी बदलेगी SUV
नई दिल्ली, मई 17 -- भारतीय मार्केट में तहलका मचाने वाली एसयूवी 'किआ सोनेट' (Kia Sonet) बहुत जल्द नए अवतार में एंट्री करने जा रही है। इस धांसू कार के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार यह गाड़ी काफी करीब से और अलग-अलग एंगल से कैमरे में कैद हुई है। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान कार को पूरी तरह से कवर किया गया था। इसके बावजूद इसके नए लुक और फीचर्स से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं कि नई जनरेशन की किआ सोनेट में ग्राहकों को क्या कुछ खास मिलने वाला है।पूरी तरह बदल गया है पीछे का लुक यह पहली बार है जब नई किआ सोनेट का पिछला हिस्सा कैमरे में साफ नजर आया है। इस आने वाले मॉडल में टेल लाइट्स को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। मौजूदा मॉडल में जहां होरिजेंटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.