नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भारतीय सड़कों पर राज करने वाली हुंडई क्रेटा अब नए और थर्ड जनरेशन (3rd Generation) अवतार में आने के लिए तैयार है। हाल ही में इस नई एसयूवी को अमेरिका की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। नई क्रेटा पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बोल्ड और 'बॉक्सी' डिजाइन के साथ नजर आ रही है। बता दें कि फिलहाल भारत में क्रेटा का सेकंड जनरेशन फेसलिफ्ट मॉडल बिक रहा है। हालांकि, हुंडई अब इसे पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी होगी डिजाइन डिजाइन की बात करें तो नई क्रेटा में आपको काफी शार्प और सीधे कट्स देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट फेसिया को काफी सीधा रखा गया है। जबकि बोनट को काफी ऊंचा बनाया गया है। इसकी हेडलाइट्स का डिजाइन हुंडई की प्रीमिय...