नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- होंडा कार्स इंडिया अपनी भारतीय स्ट्रैटजी को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एक नया धमाका करने जा रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर SUV एलिवेट (Elevate) के फेसलिफ्ट अवतार को मार्केट में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। काफी समय से भारतीय सड़कों पर इस कार की टेस्टिंग चल रही थी। अब खबर आ रही है कि इसे 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए होंडा ने इस SUV में कई नए और मॉडर्न बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं नई एलिवेट के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।बाहर से कुछ ऐसी दिखेगी SUV डिजाइन और लुक की बात करें तो नई एलिवेट फेसलिफ्ट के फ्रंट प्रोफाइल में सबसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें इंटीग्रेटेड डुअल-फंक्शन LED DRLs के साथ नए और स्लीक LED हेडलाइट्स दिए जाएंगे। इसके साथ ह...