नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- भारतीय मार्केट में हुंडई फिलहाल बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर है। हालांकि, कंपनी अपनी खोई हुई जगह वापस पाने के लिए बड़े धमाके की तैयारी में है। इस साल लॉन्च होने वाली नई बेयॉन (Bayon) और सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी (HE1i) के बाद, साल 2027 हुंडई के लिए सबसे बड़ा साबित होने वाला है। साल 2027 में कंपनी अपनी तीन सबसे पॉपुलर और पसंदीदा गाड़ियों क्रेटा, i20 और ग्रैंड i10 निओस के न्यू-जनरेशन मॉडल मार्केट में उतारने जा रही है। आइए जानते हैं हुंडई के इन तीन अपकमिंग मॉडलों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- इस SUV ने रचा इतिहास, ढाई साल के अंदर 2.50 लाख बिक्री का आंकड़ा पारन्यू-जनरेशन हुंडई क्रेटा मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए हुंडई 2027 की शुरुआत में क्रेटा का नया थर्ड-जनरेशन मॉडल ला रही है। यह...