नई दिल्ली, मई 10 -- स्कोडा भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी की प्लानिंग में प्रीमियम मॉडल से लेकर गाड़ियों के नए अवतार और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (CNG) जैसे ऑप्शन शामिल हैं। हाल ही में स्कोडा की सबसे पॉपुलर सेडान 'स्लाविया' को नए अवतार में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि छत्रपति संभाजीनगर औरंगाबाद की सड़कों पर जब इस गाड़ी को छुपाकर चलते देखा गया, तो कार लवर्स के बीच चर्चा तेज हो गई। आइए जानते हैं नई स्लाविया के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी होगी डिजाइन नई स्लाविया के बाहरी लुक में इस बार काफी ताजगी देखने को मिलेगी। हालांकि, इसकी ग्रिल अभी भी जानी-पहचानी लगती है। जानकारों का मानना है कि इसके डिजाइन को थोड़ा चपटा और साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इसके अलावा, गाड़ी के बंपर और लाइटों के डि...