नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारतीय मार्केट में टोयोटा फॉर्च्यूनर का अलग ही रुतबा है। महंगी होने के बावजूद इस SUV को खरीदने वालों की कमी नहीं है। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। नई फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर, 2026 को दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है। यह मौजूदा मॉडल की दूसरी जनरेशन के मुकाबले कई बड़े बदलावों के साथ आएगी। इसमें नया डिजाइन, पहले से ज्यादा प्रीमियम केबिन और कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। नई फॉर्च्यूनर को 2027 में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि नई SUV में क्या कुछ खास मिलने वाला है।कुछ ऐसी है डिजाइन नई जनरेशन फॉर्च्यूनर के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका लुक काफी हद तक टोयोटा की नई 9वीं जनरेशन हिलक्स से मिलता-जुलता हो सकता है। थाईलैंड में टेस्टिंग के...