मुंगेर, जून 13 -- तारापुर,निज संवाददाता। विधिज्ञ संघ मुंगेर की अधिवक्ता प्रीति कुमारी मिश्रा ने शुक्रवार को तारापुर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने नव-प्रवेशी अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नए अधिवक्ताओं के हित चर्चा के क्रम में अधिवक्ता श्रीमती मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल के महीनों में विधि की पढ़ाई पूरी कर अधिवक्ता पेशे में आने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन वर्षों तक प्रतिमाह पांच हजार रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि इस घोषणा के संबंध में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा उम्र सीमा का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि, हाल ही में जिला बार ...