लखनऊ, मार्च 22 -- आयकर प्रणाली को सुगम बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 पेश किया है। रविवार को गोमती नगर स्थित सीएमए भवन में 'द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएमएआई) द्वारा आयकर अधिनियम 2025 पर आयोजित एक सेमिनार में आयकर कमिश्नर (ऑडिट) नीरज कुमार ने कहा कि नई व्यवस्था से करदाताओं के लिए जटिलताएं कम होंगी। उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री वैल्यूएशन संस्थान के लाभ की गणना के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें सीएमए प्रोफेशनल्स की भूमिका सराहनीय है। संस्थान के सेंट्रल काउंसिल मेंबर राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि नया अधिनियम 01 अप्रैल से लागू होगा, जो अधिक पारदर्शी और सरल है। मुख्य वक्ता पवन जायसवाल और रवि साहनी ने विभिन्न धाराओं में बदलाव और इन्वेंट्री वैल्यूएशन के तकनीकी पहलुओं पर ...