नई दिल्ली, मार्च 25 -- रेनो ने हाल ही में अपनी नई डस्टर को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। यह एसयूवी डीलरशिप्स पर पहुंचने लगी है। इस एसयूवी की ऑफिशियल डिलिवरी अप्रैल में शुरू होगी। रेनो डस्टर के वेरिएंट्स, इंजन और गियरबॉक्स के बारे में सारी डीटेल्स पहले ही बाहर आ चुकी हैं। अब इसके 1.3 लीटर 4-सिलिंडर इंजन की फ्यूल एफिशिएंसी से भी पर्दा उठ गया है। ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार डस्टर का DCT वेरिएंट 18.45 kmpl और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला वेरिएंट 17.75 kmpl का माइलेज देता है। डस्टर इस वक्त इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल SUV में से एक है। इसका 1.3-लीटर टर्बो इंजन 163 PS की ताकत और 280 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट क्लच DCT गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है।1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी ऑप्...