नई दिल्ली, अगस्त 18 -- मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने ग्लोबल मार्केट में अपनी अपडेटेड C-Class Sedan और C-Class Estate को अनवील कर दिया है। नई C-Class में डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन तक कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड इंजन को अपडेट किया है। साथ ही सभी पावरट्रेन को आने वाले Euro 7 एमिशन नॉर्म्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में WLTP साइकिल के अनुसार करीब 100km तक की क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज दावा किया गया है।नया डिजाइन और ज्यादा प्रीमियम केबिन अपडेटेड C-Class के एक्सटीरियर में नई ग्रिल और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग नए इंटीरियर ट्रिम और कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। मर्सिडीज-बेंज ने कार के केबिन को ज्यादा डिजिटल बनाने पर भी ध्यान दिया है। डैशबोर्ड पर 1...