नई दिल्ली, मई 11 -- किआ सॉनेट अपने सेगमेंट की बेस्ट एसयूवी में से एक है। अगर आपको भी सॉनेट पसंद है और आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। हुंडई ने पिछले साल वेन्यू के नए जेनरेशन को लॉन्च किया था। अब किआ की बारी है और कंपनी अपनी सॉनेट का नेक्स्ट जेनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके टेस्ट म्यूल अब ऑनलाइन दिखने शुरू हो गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉनेट नेक्स्ट जेनरेशन के लिए अब हमें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।हेवी कैमोफ्लाज में रैप्ड दिखी नई सॉनेट नेक्स्ट जेनरेशन किआ सॉनेट के स्पाई शॉट्स को इंस्टाग्राम पर Automatta ने शेयर किया है। इसमें सॉनेट हेवी कैमोफ्लाज के साथ दिख रही है। गाड़ी पर एक टेंपररी रेजिस्ट्रेशन प्लेट भी लगा हुआ है...