नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की धमाकेदार एंट्री, मिलेगा नया इंजन और गियरबॉक्स, लुक भी धांसू
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- पल्सर फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। बजाज ऑटो ने नई जेनरेशन Pulsar 125 और Pulsar 150 को लॉन्च कर दिया है। दोनों मोटरसाइकिलों में कंपनी ने नए इंजन, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, LED लाइटिंग और कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे कई बड़े अपडेट किए हैं। इसके अलावा दोनों बाइक्स में बजाज की नई क्रॉल टेक भी दी गई है। नई पल्स 125 की शुरुआती कीमत 92,990 (एक्स-शोरूम) रुपये है। जबकि, पल्सर 150 की शुरुआती कीमत 1,15,233 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।नए इंजन के साथ ज्यादा लो-एंड टॉर्क नई पल्सर 125 और पल्सर 150 में बिल्कुल नए इंजन दिए गए हैं, जिन्हें बेहतर रिफाइनमेंट, परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए डिवेलप किया गया है। पल्सर 125 का इंजन 12 PS की पावर और 11.4 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, पल्सर 150 का इंजन 14 PS और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.