नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई फैमिली कार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। वियतनाम की Vinfast भारत में VF6 और VF7 के बाद अपना नया प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का यह अगला प्रोडक्ट एक इलेक्ट्रिक एमपीवी है। इसका नाम Limo Green है। विनफास्ट लिमो ग्रीन की सीधी टक्कर BYD eMax7, Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV से होगी। इसकी कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारत आने वाली विनफास्ट की यह नई इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 450 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इन नई इलेक्ट्रिक एमपीवी के बारे में।पावरट्रेन और ड्राइविंग मोड भारत में लॉन्च होने वाली विनफास्ट लिमो ग्रीन में 60.13 kWh का बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि कॉम्बिनेशन 204 बीएचपी की पावर ...