नई दिल्ली, मई 25 -- जापानी कार कंपनी होंडा ने भारतीय मार्केट में अपनी दो धांसू गाड़ियां पेश कर दी हैं। कंपनी ने अपनी मशहूर सेडान कार 'होंडा सिटी' का नया फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। इसके साथ ही एक बिल्कुल नई प्रीमियम एसयूवी 'होंडा जेडआर-वी' (Honda ZR-V) से भी पर्दा उठाया है। इन दोनों गाड़ियों के मार्केट में आते ही सबसे ज्यादा चर्चा इनके माइलेज यानी फ्यूल एफिशिएंसी को लेकर हो रही है। कंपनी का दावा है कि ये गाड़ियां न सिर्फ चलने में दमदार हैं, बल्कि पेट्रोल बचाने के मामले में भी काफी आगे हैं। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई कार के माइलेज के बारे में विस्तार से।नई सिटी में 18 km तक माइलेज सबसे पहले बात करते हैं देश की पसंदीदा सेडान होंडा सिटी की। कंपनी ने इसके पुराने 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर ही भरोसा जताया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक (CVT) दोनों ऑप्शन में...