नई दिल्ली, जुलाई 30 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने जल्द ही भारत में अपनी होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस क्रूजर मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपए होगी। यह कीमत होंडा बिगविंग (Honda BigWing) बेंगलुरु की वेबसाइट पर सामने आई है। उम्मीद है कि जब यह मोटरसाइकिल इस साल के आखिर तक लॉन्च होगी तो यही कीमत होगी। बता दें कि होंडा रेबेल 500 के दो वैरिएंट्स में आने की संभावना है। जिसमें स्टैंडर्ड और ई-क्लच शामिल हो सकते हैं। इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपए होने की उम्मीद है। जबकि ई-क्लच वैरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले जनरेशन की रेबेल 500 की दिल्ली ...