हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- लालकुआं, संवाददाता। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय लालकुआं में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने 1.02 करोड़ रुपये की लागत से बने कक्षा-कक्षों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 6.77 लाख और 4.96 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो शौचालयों का शिलान्यास भी किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। अधिकतर छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि शेष की आपूर्ति जल्द पूरी की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद धन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हरीश नैनवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.