नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफक्यू 16 अप्रैल के बाद जारी होगी। परिवहन विभाग के अनुसार यूपी 16एफपी के 7200 से अधिक नंबर बुक हो चुके हैं। बचे नंबर भी 16 अप्रैल तक बुक हो जाएंगे। इसके बाद नई सीरीज जारी होगी। सीरीज जारी होने के अगले दिन आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। सौम्य मिश्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...