नोएडा, मई 26 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफआर के 200 से अधिक आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों को बुक करने का मौका है। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर इन नंबरों को बुक कर सकते हैं। इन नंबरों को प्राप्त करने के लिए निर्धारित आधार मूल्य जमा करना होगा। यूपी 16एफआर के 100 से अधिक आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहली व दूसरी बार की नीलामी में बिक चुके हैं। अब बचे नंबर जो व्यक्ति पहले बुक कर लेगा, उसके वाहन के लिए उसे पंजीकृत कर दिया जाएगा। बचे नंबरों में भी कई ऐसे नंबर हैं, जो मांग में रहते हैं। यह भी पढ़ें- दूसरी बार की नीलामी में 97 आकर्षक नंबरों की बोली लगी इन नंबरों की राशि दोपहिया और चार पहिया, दोनों तरह के वाहनों के लिए अलग-अलग है। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इन नंबरों में दोप...