नोएडा, सितम्बर 9 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएक्स के दस दिन में लगभग 50 फीसदी नंबर बुक हो गए। बाकी बचे नंबर भी अगले दस दिन में बुक होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद नई सीरीज जारी होगी। परिवहन विभाग के अनुसार सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर लोग आधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in बुक कर सकते हैं। वहीं, आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...