नोएडा, जून 30 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफयू को जारी हुए कुछ ही दिन बीते हैं और इसके 1700 नंबर बुक हो गए हैं। यहीं नहीं, सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक व सामान्य पसंदीदा नंबर भी तेजी से बुक हो रहे हैं। परिवहन विभाग के अनुसार वाहन मालिक www.parivahan.gov.in पर आकर्षक व अति आकर्षक नंबरों की नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, सामान्य पसंदीदा नंबरों को दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये में बुक कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- निजी वाहनों की नई सीरीज जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...