बिन्नाकांडी, मई 3 -- Binnakandi Election Result 2026 LIVE: असम की बिन्नाकांडी विधानसभा सीट पर किसकी जीत होगी ये आज साफ हो जाएगा। इस सीट पर मुख्य मुकाबला ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल, असम गण परिषद (एजीपी) के शहाब उद्दीन मजूमदार और असम जातीय परिषद (एजेपी) के रेजाउल करीम चौधरी के बीच माना जा रहा है। इनके अलावा 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस विधानसभा में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। बिन्नाकांडी में पहली बार कोई विधायक चुनकर आएगा ऐसा इसलिए क्योंकि 2023 के परिसीमन के बाद इसे एक नई सीट के रूप में गठित किया गया था। ऐसे में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ है। कछार जिले में स्थित यह क्षेत्र दक्षिणी असम ...