मधुबनी, अप्रैल 19 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी,। बिहार में एनडीएम सरकार के नये सिरे से गठन के साथ ही सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा महिला मोर्चा में खासा उत्साह है। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतिमा रंजन ने कहा कि पहली बार भाजपा को मुख्यमंत्री पद मिलने से कार्यकर्ताओं का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। इस ऐतिहासिक मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देगी। यह भी पढ़ें- सम्राट के सीएम बनने से होंगे विकास उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रू...