नई दिल्ली, मई 18 -- बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद अंतरिम सरकार के मुखिया रहे मोहम्मद यूनुस एक बड़ी मुसीबत में घिर गए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान खसरा के टीकाकरण में लापरवाही के बाद बीते दो महीने में कम से कम 450 बच्चों की मौतों की वजह से उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जब तक जांच पूरी ना हो जाए मोहम्मद यूनुस और 24 अन्य लोग देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक खसरा की वैक्सीन कम होने की जवह से 2024 और 25 में ठीक से टीकाकरण नहीं हो पाया। इसी वजह से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई है। इस ममले को लेकर बांग्लादेश के हाई कोर्ट में एक पीआईएल फाइल की गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील एम अशरफुल इस्लाम ने कहा है कि इस मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए। बांग्लादेश के स्वास्थ्य कार्यक...