रिषिकेष, अप्रैल 25 -- सरकारी विद्यालयों की नई समय-सारिणी चिलचिलाती गर्मी में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर भारी पड़ रही है। शिक्षा विभाग के आदेशों का असर यह है कि विद्यालयों में कई विद्यार्थी गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिर रहे हैं, वहीं छुट्टी के बाद उन्हें तीन से चार किलोमीटर तक तेज धूप में पैदल घर लौटना पड़ रहा है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी मैदानी क्षेत्रों के लिए कष्टकारी साबित हो रही है। नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों की छुट्टी अब दोपहर 2:05 बजे हो रही है, जबकि पूर्व में यह समय 1:00 बजे तक सीमित था। अप्रैल और मई के महीनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी में यह बदलाव छात्रों की सेहत पर सीधा असर डाल रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्कूलों के नए समय पर ठनी, किस बात पर अड़े शिक्षक; शिक्षा विभाग से वार्ता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.