बरेली, जून 14 -- बरेली। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय व माय भारत द्वारा 15 से 17 जून तक नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। देशभर से चयनित युवा प्रतिनिधि नारी शक्ति वंदन, समावेशिता और विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर विचार रखेंगे। तीन चरण की चयन प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए युवा नई संसद भवन, सेंट्रल हॉल, पीएम संग्रहालय का भ्रमण करेंगे तथा प्रश्नकाल व नीति आधारित चर्चाओं में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...