गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर। केंद्रीय बजट 2026 की विशेषताओं के बारे में लोगों को बताने के लिए भाजपा सदर विधानसभा में बजट चौपाल गाजीपुर नगर के उर्दू बाजार स्थित एक पैलेस में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय बजट-2026 किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया और ग्रीन भारत पर किया गया विशेष फोकस देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह बजट विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बजट को जनहितकारी...