लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में बीएससी कृषि (ऑनर्स) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2026 का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में समापन हुआ। 10 से 14 अगस्त तक चले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना रहा। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी तथा कृषि संकाय की डीन प्रो. गौरी सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों के प्रेरक व्याख्यान सुने, योग एवं स्वास्थ्य संबंधी सत्रों में हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्...