समस्तीपुर, फरवरी 1 -- समस्तीपुर। मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया गया। नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में शिक्षकों की भूमिका की पुनर्कल्पना: दृष्टिकोण में परिवर्तन और नीतिगत विकास विषय पर वक्ताओं ने मंतव्य दिये। मुख्य अतिथि डॉ. दिव्यज्योति महंता, अध्यक्ष, क्षेत्रीय समिति, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षकों को केवल विषय-वस्तु तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें नवाचार, अनुसंधान, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण का प्रमुख स्तंभ बनाती है। अध्यक्षता मगध विवि के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद इश्तेयाक़ ने की। प्रो. (डॉ.) एन. के. अग्रवाल, निदेशक, उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग, ने कहा कि नई शिक्षा नीति राज्य और केंद्र के समन्वय से उच...