गाजीपुर, मार्च 20 -- सैदपुर। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में "शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया एवं आकलन" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डायट प्राचार्य श्री प्रकाश सिंह ने किया। सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. विशाल जायसवाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति में बाल-केंद्रित, अनुभवात्मक एवं कौशल आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कक्षा में सक्रिय अधिगम, सहभागिता एवं नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया। जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पारंपरिक परीक्षा प्रणाली के स्थान पर सतत एवं समग्र मूल्यांकन, दक्षता आधारित आकलन तथा सीखने के प्रतिफलों पर आधारित मूल्यांकन को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. सर्वेश कुमार राय ने कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.