गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वसुंधरा स्थित बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को भाजपा ने प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक संवाद आयोजित किया। इस दौरान नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए आगामी एमएलसी चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने नई शिक्षा नीति, शिक्षक हित, विद्यालयों के विकास और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे।

नई शिक्षा नीति पर चर्चा भाजपा महानगर की ओर से गुरुवार शाम हुए आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पहुंचे थे। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य नहीं बनाता, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी तैयार करता है। नई शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा व्यवस्था को ...