काशीपुर, अगस्त 21 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के छह वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय समागम के तहत नई शिक्षा नीति की शैक्षिक प्रणाली में चुनौतियां एवं बदलाव विषय पर वाद-विवाद और गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरती शर्मा, स्नेहा, दुर्गा, प्रियंका, निकिता पांडे आदि छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति रावत शामिल रहीं। प्रतियोगिता में निकिता पांडे ने प्रथम, आरती शर्मा ने द्वितीय और दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोड़ा, असिस्टेंट प्रोफेसर दीपा चनि...